Cetirizine का इस्तेमाल मुख्य रूप से एलर्जिक विकारों में किया जाता है। यह रक्त जमाव, खुजली तथा अन्य ऐलर्जिक प्रतिक्रियाएं उत्पन्न करने वाले हानिकारक रसायन को खत्म करने का कार्य करता है। Cetirizine, एंटीहिस्टेमिन नामक दवाओं के समूह से सम्बन्ध रखता है। यह एलर्जिक प्रतिक्रिया के दौरान शरीर में उत्पन्न होने वाले प्राकृतिक पदार्थ (हिस्टेमिन) को नष्ट करने में सहायक होता है।
Read More: Metronidazole Benzoate Oral Tablets Suspension IP Tablets Uses in Hindi
Cetirizine hydrochloride tablets IP 10mg के उपयोग (Uses in Hindi of Cetirizine hydrochloride tablets IP 10mg )
Cetirizine hydrochloride tablets ip 10mg का उपयोग मुख्य रूप से एलर्जी के लक्षणों को उत्पन्न करने वाले प्राकृतिक पदार्थों और बैक्टीरिया को नष्ट करने के लिए किया जाता है। इस tablets के प्रमुख उपयोग निम्नलिखित हैं –
1.Cetirizine Tablets का उपयोग खास तौर पर गले या नाक में खुजली, आँख से पानी आना, लंबे समय तक पित्ती और एलर्जी राइनाइटिस जैसे रोगों के उपचार के लिए बेहद लाभकारी होता है।
2. यह एक एंटीहिस्टामाइन है, जो हिस्टामाइन के मार्ग को अवरुद्ध करके राहत पहुंचाता है। हिस्टामाइन एक प्राकृतिक पदार्थ है, जो हमारे शरीर में खुजली, सर्दी, छींक, एलर्जी और ऐसी अन्य प्रतिक्रियाओं के लिए जिम्मेदार होता है।
3. Cetirizine tables का उपयोग शरीर में नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने के लिए किया जाता है।
4. एलर्जी राइनाइटिस, अर्टिकेरिया, एलर्जी रिएक्शन जैसे रोगों से छूटकारा दिलाने में बहुत असरकारी होता है। यह डॉक्टर की पर्ची के अनुसार इस्तेमाल की जाने वाली दवाई है।
5. इस दवा की खुराक मरीज की मूल समस्या, उसकी स्थिति ,आयु , अन्य कारकों पर निर्भर करती है। इसलिए चिकित्सक के परामर्श से ही इस दवा का सेवन करें। Cetirizine परिधीय H1 रिसेप्टर्स को अवरूद्ध करती है जिससे शरीर में हिस्टामाइन का स्तर कम हो जाता है।
6.एलर्जी के प्रतिक्रिया के दौरान होने वाले लक्षणों के निदान के लिए चिकित्सक भी इस दवा के सेवन की सलाह देते हैं।
7. Cetirizine एनाफिलेक्सिस के कारण होने वाली एक गंभीर एलर्जी की प्रतिक्रिया पित्ती को रोकता है। यह दवा 15 से 30 मिनट बाद ही अपना असर दिखाने लगता है और तकलीफों से जल्द ही आराम पहुंचा देता है।
8. महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को Cetirizine tablets का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है, इससे कुछ दुष्परिणाम भी देखने को मिलते है।
9. इस दवा का प्रभाव 24 घंटे तक रहता है इसलिए हर दिन इसकी एक ही डोज ली जानी चाहिए। इस दवा के सेवन के पश्चात सुस्ती महसूस हो सकती है इसलिए कोई भारी काम ना करें।
10.Cetirizine को विशेष तौर पर पेट और आंत, रक्त वाहिकाओं और फेफड़ों में जाने वाले वायुमार्ग के कारण होने वाली एलर्जी से इत्यादि रोगों में प्रयोग करने की सलाह चिकित्सक द्वारा भी दी जाती है।
11. बहती नाक या बंद नाक जैसी तकलीफों में भी इस टेबलेट का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लेने के बाद शराब का सेवन ना करें , स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
Read More: Cefixime Dispersible Tablet IP 200 mg Uses in Hindi